बिहार को बर्बादी और मजाक बनाने के जिम्मेदार लालू-तेजस्वी – विजय सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

संविधान में सदाचार की शपथ लेकर करते हैं भ्रष्टाचार,

पटना, 26 अप्रैल 2024

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा के बारे में भ्रामक प्रचार पर पलटवार करते हुए कहा है कि “बिहार की जनता इन राजनीतिक नौटंकीबाजों से मुक्ति का संकल्प ले।

सिन्हा ने कहा कि अनाप शनाप बोलना, संवैधानिक संस्था का अपमान, अपराधियों का राजनीतिकरण और भ्रष्टाचार के द्वारा इनके पिता लालू प्रसाद ने देश और दुनिया में बिहार का मजाक बना दिया। अब तेजस्वी यादव भी उसी नक्शा कदम पर चल रहे हैं। पिता की तरह इनकी कथनी और करनी में समरूपता नहीं है। संविधान की शपथ लेने के बाद से भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं।

जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर ये चार्टर्ड विमान पर जन्मदिन मनाते हैं और केक काटते हैं। गरीबों को झांसा देकर शासन में आये और विलासिता की जिंदगी जी रहे हैं। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पर झूठा आरोप लगाकर इनको कुछ हासिल होने वाला नहीं है। राज्य की जनता इनके चाल-चरित्र से परिचित है। बिहार की जनता ने मोदी जी को पूरा आशीर्वाद दे दिया है।
तेजस्वी यादव और लालू यादव सिर्फ जमींदारी प्रथा को निभा रहे हैं और संपत्ति जमा करके लोगों के पैसे को लूट रहे हैं जानता इसको समझ रही है और चुनाव में जवाब जरूर देगी,

बाइट – विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री बिहार

Join us on:

Leave a Comment