भीषण अगलगी में एक बच्ची समेत कई मवेशियों की आग में झुलसकर हुई दर्दनाक मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

बिथान थाना क्षेत्र में भीषण अगलगी में एक बच्ची समेत कई मवेशियों की आग में झुलसकर हुई दर्दनाक मौत

समस्तीपुर : बिथान प्रखंड क्षेत्र के सिहमा पंचायत स्थित केलवाड़ी व खैराकोट गांव में बृहस्पतिवार को हुए भीषण अग्निकांड में दर्जनों घर का लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया । बताया जाता है कि इस भीषण आगजनी में एक बच्ची समेत कई मवेशियों की आग में झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई है । आगजनी का कारण राख के ढेर से निकली चिंगारी बताया जा रहा है । वहीं आगजनी की घटना की सूचना पर पहुँचे हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों के सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाए जाने के लिए कहा । पूर्व विधायक ने इस आगजनी की घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा इस मौसम में हमें इस प्रकार की घटना से बचने के लिए सावधान होने की जरूरत है । मौके पर बिथान अंचलाधिकारी रूबी कुमारी , बिथान थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम, लरझाघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक, जदयू नेता विजय कुमार यादव, स्थानीय मुखिया राजेश कुमार यादव सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावा केलवाड़ी व खैराकोट के सैकड़ो ग्रामीण व अग्निपीड़ित परिवार मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment