मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पटेल कॉलेज भभुआ में प्रतियोगिता का  आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पटेल कॉलेज भभुआ में नारा लेख प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कैमूर। लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय भभुआ में बुधवार को 10 बजे से नारा लेखन प्रतियोगिता कार्यक्रम के एंबेसडर डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ रेखा कुमारी, डॉ सौरभ सिंह विक्रम, डॉ अजित कुमार राय, डॉ संगीता सिंह, डॉ सीतारमन पंडित और शोध छात्र श्री नन्दलाल उपस्थित थे। वाद विवाद प्रतियोगिता में नैना सिंह, खुशी सिंह, अंजली कुमारी, अनिल कुमार , रिमझिम कुमारी, आनंद कुमार, मनोज कुमार मिश्र, अलका गुप्ता, रामानंद कुमार, तौसीफ आलम, अजीत भाई पटेल और शौर्य राज ने भाग लिया। छात्रों के कुछ महत्वपूर्ण नारे निम्नलिखित थे जिसमें मतदाता ही भारत भाग्य विधाता है। स्वच्छ जनतंत्र की पहचान सबको शिक्षा और मतदान। भोजपुरी राज्य बनावल जय भ्रष्टाचार मिटावल जाई । स्वदेशी से स्वावलंबी भारत, आयुर्वेद से पुष्ट भारत, स्वच्छता से खुशहाल भारत, किसानी से समृद्ध भारत। एक वोट का मतलब एक ताकत है। मतदान से देश मजबूत होता है। मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है ।अच्छी सरकार चुनने से देश का सर्वांगीण विकास होता है। रक्तदान करें जीवन बचाएं, मतदान करें लोकतंत्र बचाएं। लोकतंत्र है महापर्व, हम करे इस पर गर्व। छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करो मतदान। जो व्यक्ति वोट नही करता है उसे अपनी समस्या के लिए रोने का हक नही है। न जात पर, न पात पर स्थिरता की बात पर मुहर लगेगी हर बात पर। पढ़े, लिखे नेता को जिताओ गरीबी हटाओ। आधी रोटी खाना है वोट देने जाना है। वोट कर ये अधिकार है अपना, इस उंगली से गढ़ तू अपना सपना। आज के दिन जो वोट करेगा, वोट से ये देश बढ़ेगा।
कार्यक्रम का समापन अजीत भाई पटेल द्वारा वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के साथ हुआ। वॉलंटियर्स में गोल्डन कुमार, अंकित और आदित्य ने कार्यक्रम की व्यवस्था देखी।इन सभी कार्यक्रमों को कॉलेज के वेबसाइट, फेसबुक पेज, सीइओ पोर्टल, जिला कैमूर के एक्स और फेसबुक हैंडल पर भी अपलोड किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment