जहानाबाद के औलिया चक गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

सुबह सैर को निकली एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना एकंगरसराय -जहानाबाद मार्ग पर औलिया चक के समीप मंगलवार की सुबह पेश आया।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को चिकित्सार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काको में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।मृत महिला की शिनाख्त काको बाजार निबासी संजय साब की पत्नी सुनीता देबी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला प्रत्येक दिन की भाँति मंगलबार को भी मॉर्निंग बाक के लिए घर से निकली थी जहाँ वह मॉर्निंग बाक कर अपने घर को लौट रही थी। इसी बीच औलियाचक के समीप एक अनियंत्रित गति से आ रहे बाईक सबार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई ।वही घटना के उपरांत बाईक सबार वहां से भागने में सफल रहा। वही मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही घटना की सूचना पर पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौप दिया।

Join us on:

Leave a Comment