काराकाट लोक सभा में पवन सिंह ने किया रोड शो, कई जगह बेकाबू हुई भीड़!

SHARE:

रिपोर्ट: रवि वर्मा/ रोहतास

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के काराकाट लोक सभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव के ऐलान के बाद आज रोड शो किया है। पवन सिंह को इस दौरान बुलडोजर से फूलों की बारिश भी की गई है। पवन सिंह के काफीले में दर्जनों गाड़ियां थीं। कई जगह भीड़ उन्हें देखने के लिए बेकाबू भी हो गई। बताया जाता है कि 100 किलोमीटर के रोड शो के लिए पवन सिंह का काफिला आरा से काराकाट के लिए निकला, काफिला जैसे ही काराकाट क्षेत्र में पहुंचा पवन सिंह को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो पड़ी। पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र के कछवा, नासरीगंज,गोडारी होते हुए काराकाट पहुंचे। जहां रास्ते में जगह-जगह उनका लोगों ने स्वागत किया है। वही रोड शो करते हुए बिक्रमगंज, नोखा, राजपुर, अकोढी गोला, डेहरी ऑन सोन होते हुए शाम तक औरंगाबाद जिले में भी पहुंचेंगे। जहां कल औरंगाबाद में रोड शो करेंगे। विदित हो की एनडीए में काराकाट सीट रालोजद के खाते में गई है और उपेंद्र कुशवाहा खुद यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से यह सीट माले के खाते में गई है। जहां काराकाट सीट से माले ने राजाराम कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। विदित हो कि पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था लेकिन पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिये। माना जाता है कि पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

Join us on:

Leave a Comment