रिपोर्ट धीरज शर्मा भागलपुर

भागलपुर बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अमरदीप के द्वारा मीडिया सेल के ज़िला संयोजको,लोकसभा प्रभारियो एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा शनिवार को कर दी गई है।वहीं डॉ अमरदीप ने भागलपुर जिला में मीडिया सेल को संजोने के लिए जदयू में बिभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वालेके अनुभवी एवं लोकप्रिय तेज़तर्रार नेता राकेश कुमार ओझा को संयोजक एवं कुंज बिहारी तिवारी उर्फ संजू तिवारी को लोकसभा प्रभारी मनोनीत किया है।इस अवसर पर राकेश कुमार ओझा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अमरदीप एवं भागलपुर ज़िला जदयू अध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव को धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया है कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।वहीं राकेश कुमार ओझा ने बताया कि शीघ्र ही जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड संयोजक का मनोनयन कर दिया जाएगा।जदयू ज़िलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव,जदयू नेता सुड्डू साई,संजय साह, दीपक कुमार गुप्ता, दुर्गेश साह, शाबान बदर खान,अजय चौधरी,रंजेश प्रियदर्शी,मिथुन कुमार,धर्मेंद्र भगत,उत्तम कुशवाहा,निवाश मोदी,कुणाल रत्नप्रिया,हसनैन अंसारी,सुधीर कुमार पाण्डेय,गोपाल कुमार सिन्हा,पीरपैंती प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता,पंकज कुमार साह,संदीप आर्य,सुनील सिन्हा,कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष,मनोहर कुमार,सन्हौला प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव,गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष संजीत राय,सबौर प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह,शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष बीनू बिहारी के अलावे बहुतायत संख्या में राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठन के गणमान्यजनों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है।




