रिपोर्ट — धीरज शर्मा भागलपुर

वैश्विक महामारी कोरोना पर आस्था भारी!
भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ प्रागण मे अखाड़ पुर्णिमा को लेकर शिव भक्तों कि भीड उमड पडी ।ऐसी मान्यता हैं कि आज के दिन गंगा स्नान करने से मन और शरीर पवित्र होते हैं।। और सावन माह कि शुरुआत होते हैं।इस लिए शिव आज के दिन उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर मन और शरीर को पवित्र कर शिव भक्ति में मग्न हो जाते हैं।खास बात यह कि सावन कि शुरुआत होते ही शिव भक्त अजगैबीनाथ मंदिर पहुच कर उत्तरवाहिनी गंगा स्नान कर बाबा बैधनाथ धाम पैदल यात्रा एंव वाहन यात्रा कर शिव के शिवलिंग मे जलचढाकर शिव जी को प्रसन्न कर सारी मनोकामना पुर्ण करते हैं।इस लिए शिव भक्त लाखों लाखों कि संख्या मे अजगैबीनाथ धाम पहुचते हैं।लेकिन कोरोना महामारी होने पर इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार श्रावणी मेला पर रोक लगा दी गई है फिरभी बिहार एंव झारखंड के कई जिलों के कांवडिया अपने निजी वाहन से गंगा स्नान कर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलचढाने के लिए रवाना हो रहे हैं।




