धीरज शर्मा, भागलपुर

पूर्णिया के भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार भारती को निगरानी विभाग की टीम के द्वारा 1 लाख 30 हजार रुपया रिश्वत लेते उसके कार्यालय से रंगे हाथ धर दबोचा गया, जिसके बाद निगरानी विभाग के द्वारा गिरफ्तार भू अर्जन पदाधिकारी को पटना स्थित निगरानी विभाग के कार्यालय पूछताछ को लेकर लाया गया, जहां से घूसखोर भू अर्जन पदाधिकारी को भागलपुर व्यवहार न्यायालय स्थित निगरानी विभाग के विशेष कोर्ट में पेश किया गया , जहां से निगरानी कोर्ट ने पूर्णिया के भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार भारती को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, निगरानी विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार महुआर ने बताया कि भू अर्जन पदाधिकारी के खिलाफ पूर्णिया के ही रहने वाले नीतीश कुमार राज नामक एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय राजमार्ग में जमीन अधिग्रहण होने के बाद उनकी मुआवजा राशि 31 लाख 59 हजार रुपया देने के एवज में 1 लाख 30 हजार रुपया रिश्वत देने की मांग की, जिसके बाद नीतीश कुमार राज ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग के अधिकारियों से की, निगरानी विभाग की टीम ने आवेदन के आलोक में मामले की जांच पड़ताल की और मामला सही पाया, जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम के द्वारा पूर्णिया के भू अर्जन पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा गया, हम आपको बता दें कि जुलाई माह में निगरानी विभाग की टीम ने दूसरी बार पूर्णिया में कार्रवाई की है, कुछ दिन पूर्व ही पूर्णिया के श्रम अधीक्षक को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा था…




