रिपोर्ट- रवि वर्मा!
बिहार में प्रथम चरण के चार सीटो पर हुये लोकसभा चुनाव में
चारों सीटो पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
बिहार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गए बयान की माले मूडीकटवा पार्टी है पर कहा कि जब उनके नेता नरेंद्र मोदी की भाषा ही बिगड़ गई है तो उनके नेता का क्या कहना भाजपा फ्रस्टेड हो गई है।
राजाराम सिंह ने कहा इस बार का लोकसभा चुनाव संविधान, रोजगार,किसानों के कल्याण के मुद्दे पर हो रही है।
भोजपुरी गायक और नायक पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने पर कहा कि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के चुनाव लड़ने से इंडिया गठबंधन को कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है
रिपोर्ट :- रवि वर्मा रोहतास
रोहतास :- काराकाट लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थितय माले प्रत्याशी राजाराम सिंह ने बिहार में चार सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के जीत का दावा किया है। राजाराम सिंह ने कहा कि इस बार देश में लोकसभा चुनाव संविधान बचाओ, रोजगार, किसानों के कल्याण के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ रही है। इसलिए देश की जनता अपना मन बन चुकी है और देश में सत्ता परिवर्तन लाते हुए इंडिया गठबंधन को देश की सत्ता सौंपने जा रही है। वहीं भाजपा नेता और बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए बयान की माले मुड़ीकटवा पार्टी है पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा भाजपा नेताओं की भाषा इसी तरह से खराब हो चुकी है जब उनके नेता नरेंद्र मोदी का भाषण गलत हो गई है तो उनके नेताओं के बारे में क्या कहना ये सही बात है कि देश में भाकपा माले ने गरीबों के हक के लिए बड़ी लड़ाइयाँ लड़ी है जिससे भाजपा को एतराज है। और इस लोकसभा चुनाव में हो रही अपनी हार से एनडीए गठबंधन के नेता फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं। वही भोजपुरी के गायक और नायक पवन सिंह के काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ने पर राजाराम सिंह ने कहा कि संविधान में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के आने से इंडिया गठबंधन को कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
बाइट :- राजाराम सिंह ( काराकाट लोकसभा से इंडिया गठबंधन के माले प्रत्याशी)




