नामांकन से पहले मनोकामना मंदिर पहुंचे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललित कुमार यादव!

SHARE:

रिपोर्ट- फिरोज अहमद

दरभंगा -इंडिया महागठबंधन के दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी ललित कुमार यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले दरभंगा के प्रसिद्ध मां श्यामा माई का दर्शन करने पहुंचे। जहां पूजा अर्चना कर श्यामा माई से आशीर्वाद लिए इसके बाद श्यामा माई परिसर में अवस्थित भोला बाबा के मंदिर में जाकर भी दर्शन कर पूजा अर्चना किए। तथा वहीं से मनोकामना मंदिर के लिए रवाना हो गए। मनोकामना मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करने के उपरांत अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए लहेरियासराय रवाना हो गए।वहीं इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि दरभंगा जिले के मतदाता मालिक इस बार उनहें अपार मतों से विजय कराऐंगे, वहीँ भाजपा प्रत्याशी के बारे में कहा कि उनके और मुझमें 80 और 20 बीस का फर्क है जनता के समर्थन में।

बाईट— ललित कुमार यादव, राजद प्रत्याशी दरभंगा लोकसभा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें