पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद युवक की संधिग्ध स्थिति में मौत हो गया ।इस घटना के बाद परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा बूझकर मामले को शांत कराया।जहानाबाद शहर से सटे सिकरिया गांव के पास एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गया। जानकारी के बाद पहुंचे परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। बाद में एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची। जिसके बाद समझा बूझकर लोगों को शांत कराया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है । दरअसल बेलदारी बीघा गांव का रहने वाला सूरज कुमार हर दिन बहाली के लिए दौड़ की प्रैक्टिस करने सुबह-सुबह घर से निकलता था। शुक्रवार की सुबह भी 4 बजे वह अपने घर से निकला था। देर तक घर जब नहीं लौटा तो लोगों ने आसपास में ढूंढना शुरू किया। सड़क किनारे सूरज का शव देखकर लोग अवाक रह गए। परिजनों का आरोप है की धारदार हथियार से सूरज की हत्या की गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह किसी ने फोन करके सूरज को बुलाया था। जबकि मोबाइल से उसका कॉल डिटेल्स डिलीट कर दिया गया है। जानकारी के बाद पहुंचे एसडीपीओ ने बताया कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर निकलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा की मौत की वजह क्या है। इधर घटना को लेकर पास के दो गांव के बीच तनाव भी देखा गया। घटना के पीछे की सच्चाई क्या है यह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा। हालांकि होनहार विद्यार्थी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।




