रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
चार स्तरीय सुरक्षा घेरा में होगा जमुई लोकसभा चुनाव, 1941 मतदान केंद्रों पर 19 लाख 7126 मतदाता डालेंगे वोट, तैयारी पूरी
जमुई: प्रथम चरण में लोकसभा चुनाव को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। मतदान को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी डीएम राकेश कुमार और एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने दी है। डीएम राकेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है। जिले को 146 सेक्टर 49 जोन तथा 14 सुपर जोन में बांटा गया है। इस प्रकार हर एक मतदान केंद्र चार स्तरीय सुरक्षा घेरा में होगा। इस दौरान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जमुई लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 19 लाख 7126 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 9 लाख 97 हज़ार 209 पुरुष तथा 9 लाख 9 हज़ार 866 महिला मतदाता के अलावा 52 मंगलामुखी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने सर्विस वोटर की संख्या 3493 बताई है। जिले में नक्सल प्रभावित एवं क्रिटिकल बूथ पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर होगी। यहां क्रिटिकल बूथ की संख्या 502 तथा नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र की संख्या 223 है। वहीं जमुई लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल मतदान केंद्र 1941 है जबकि जमुई जिला में मतदान केंद्र की संख्या 1319 है।इन मतदान केंद्रों पर सूक्ष्म निगरानी रखने के लिए 310 माइक्रो ऑब्जर्वर तैयार किया गया है। इसके अलावा 31 माइक्रो ऑब्जर्वर को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर नजर रखने के लिए वेब कास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है। जमुई लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 19 हज़ार 922 वलन रेबल मतदान चिन्हित किए गए हैं। इसमें 8 हज़ार 59 मतदान जमुई जिला के अधीन हैं।
बाइट: डीएम राकेश कुमार
बाइट:- एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन




