रिपोर्ट – अमित कुमार!
तेजस्वी के सभा में चिराग पासवान की मां के गाली दिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने अपना सफाई देते हुए कहा कि मंच पर से यह गाली नहीं दी गई है यह तो आम जनता के द्वारा दिया गया है चुनाव का टाइम है ऐसे में हम लोगों को भी बहुत लोग गाली देते रहते हैं पत्रकारों के द्वारा सवाल किए जाने पर की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के दौरे पर नहीं जा रहे हैं इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारi संवेदना उनके साथ है मैं उनके पुत्र के समान हूं और हमेशा उनके साथ संवेदना बनी रहेगी आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के दल में दो चार आदमी ऐसे हैं जो उनकी छवि को बिगड़ने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा आखिर कौन वो लोग हैं जो नीतीश कुमार की इस्तेमाल कर रहे हैं ये अभी नहीं बताया जा सकता है उन्होंने कहा कि मैं जब किताब लिखूंगा तो उसमें उन तीनो का जिक्र करूंगा और नाम भी बतलाऊंगा जो उनका इस्तेमाल कर रहे हैं




