एन डी ए प्रत्याशी के नांमाकन सभा में सम्राट चौधरी ने कहा लालू मटन नहीं चारा खाते हैं!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला मुख्यालय के टाउन क्लब मैदान में एन डी ए प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल के नांमाकन सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सह भा जा पा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी इंडिया गठबंधन पर काफी हमला बर दिखे। मोदी सरकार के काम को गिनाते हुए उन्होंने सभा में मौजूद एन डी ए समर्थकों से कहा आप अपना वोट रामप्रीत मंडल को देकर बिहार में नीतीश कुमार और केन्द्र में नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करें। तेजस्वी तो मटन मछली खाता है। लेकिन लालू मटन नहीं खाता वे चारा खाता है।
एन डी ए प्रत्याशी श्री मंडल झंझारपुर से जल्द यूं प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन तीन सेटो में किया है। वही इन के प्रस्ताव सूबे के दो मंत्री नीतीश मिश्रा एवं शीला मंडल तो वही भारतीय जनता पार्टी के खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने बने हैं। बताते चलें कि झंझारपुर से सांसद रहते हुए श्री मंडल को लेकर मतदाताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। जिसे देखते हुए एन डी नेताओं ने इनके जित को सुनिश्चित करने के लिए नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के नामों को आगे कर चुनाव लरने के लिए प्रयास तेज कर दिया है। वही नांमाकन सभा के मौके पर आयोजित सभा के माध्यम से भा जा पा एवं जद यू नेताओं ने मजबूती के साथ एक दूसरे के पक्ष में डटे हुए दिखाई दिया। सभा को सांसद सह पूर्व मंत्री संजय झा, मधुबनी से भा जा पा के घोषित प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद डॉक्टर अशोक यादव, मंत्री नीतीश मिश्रा, शीला मंडल, भा जा पा फायर ब्रांड विधायक हरभूषण ठाकुर, अरुण शंकर प्रसाद, मीना कामत, विधायक जिवेश्वर मिश्रा सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया और इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए सभी नेताओं ने नरेन्द्र मोदी को दोबारा से प्रधानमंत्री बनाना को लेकर मतदाताओं से एन डी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। वही सभी नेताओं ने अपने संबोधन में अबकी बार चार सो पर के नारे को प्रमुखता के उठाते रहें।

Join us on:

Leave a Comment