चैत्र नवरात्र पर गढ़ देवी राजकीय मेला का हुआ विधिवत उद्घाटन।

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार!

महाराजगंज/सीवान -महाराजगंज प्रखंड के बलिया गांव स्थित गढ़ देवी राजकीय मेला का उद्घाटन सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एव पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पूर्व लोगो द्वारा माँ गढ़ देवी की पूजा अर्चना की गई। मोके पर एडीएम उपेंद्र कुमार , डीडीसी सीवान एसडीओ सीवान एव महाराजगंज एसडीपीओ सदर सीवान एसडीपीओ महाराजगंज सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ डी ए भी स्कूल बच्चों ने मतदाताओं को अपना वोट देने के गीत के साथ शुरू किया। बताते चलें कि इस गढ़ देवी मेला का 70 वर्षों से आयोजन होता आ रहा है। 2022 में बिहार सरकार के द्वारा गढ़ देवी मेला को राजकीय मेला घोषित किया गया। इस मेला की ख्याति दुर दुर तक है। यह मेला अपने संस्कृति को संजोए आज भी रखा है। आपसी प्रेम एकता सौहार्द का प्रतीक यह मेला भाईचारा को बढ़ावा देता है।
इस मेला से जितने भक्त जूडते है गढ़ देवी मां का आर्शीवाद हमेशा मिलता है। गढ़ देवी मेला में बिहार सरकार के कला संस्कृति एंव युवा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें भोजपुरी गायिका देवी , भरत शर्मा,संजोली पाण्डेय, अरविंद सिंह अभियंता के अलावा अनेको नामी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मेला में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया था। मौके पर राजकीय आयोजन को सफल बनाने में बीडीओ डॉ रवि रंजन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्री हरिश्चंद्र एव मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment