भोजपुर के बधार में तेंदुआ का आतंक , कुछ लोगों को किया घायल!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के सोनघाटा बधार में आए तेंदुआ को देख मची अफरातफरी। अहले पांच बजे ही दिखा खेतों में। गेहूं की कटनी कर रहे कई लोगों को किया घायल। लोगों ने कोईलवर सोन नदी की ओर से आने की बात बताई। धर्मपुर की एक महिला को गंभीर रूप से घायल किया तो वहीं स्थानीय बधार में कुछ लोगों को घायल किए जाने की जानकारी मिली है।पुलिस के साथ साथ वन विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना है।कटनी करने जा रही पटखौलिया निवासी बिजली कहार की पत्नी आशा देवी घायल। कंधे, हाथ व पीठ पर झपट्टा मारा। गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल भेजा गया। स्थानीय अर्जुन यादव को भी पंजे से घायल। पुलिस माइक से एहतियात बरतते लोगों को घर में रहने की दे रही नसीहत। वन विभाग द्वारा जाल की सहायता से घेरने की हो रही कवायद। पटना से रेस्क्यू टीम बुलाई जा रही

Join us on:

Leave a Comment