रिपोर्ट- विक्रम कुमार!
खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में सीपीआईएम प्रत्याशी संजय कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हेलीकॉप्टर से खगड़िया पहूंचे। तेजस्वी यादव को फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। तेजस्वी यादव का भाषण सुनने के लिए काफी संख्या में लोगो की भीङ उमङी हुई थी। तेजस्वी यादव ने सीपीआईएम के प्रत्याशी संजय कुमार को भारी मत से विजय बनाने की अपील की। कार्यक्रताओ को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा की खगड़िया के जो महागठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार है वह आपको हमेशा दुख सुख में साथ रहेगे लेकर बाहर से आए प्रत्याशी कभी आपका दुख दर्द में शामिल नही होगे। उन्हें खगड़िया की भौगोलिक स्थिति तक की जानकारी नही है। तेजस्वी यादव ने साफतौर से कहा की उनकी सरकार केंद्र में बनती है तो एक करोङ रोजगार के साथ साथ बिहार को बिशेष राज्य का दर्जा सहित कई वादो को अपने मेनफेस्टो के अनुसार पुरा करेगे। BYTE
तेजस्वी यादव, पूर्व उप-मुख्यमंत्री




