सीवान में राम नवमी पर झांकी में अयोध्या मंदिर का होगा दर्शन।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!


सीवान- महाराजगंज श्री राम सेवा समिति महाराजगंज के सौजन्य से इस वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर भक्तो को अयोध्याधाम का दर्शन देखने को मिलेगा। जहां इस संबंध में समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास सिंह ने बताया कि रामनवमी के पावन अवसर पर श्री अयोध्या धाम मंदिर दर्शन का पुण्य सभी रामभक्तो को मिलेगा। समिति के संयोजक बासुदेव कुमार का कहना है कि रामनवमी के पावन अवसर पर श्री अयोध्या धाम के मंदिर के तर्ज पर एक भव्य श्री राम मंदिर के स्वरूप का निर्माण किया गया है। साथ ही श्री धाम में स्थापित राम लाला के उसी स्वरूप का निर्माण कराया जा रहा है जैसा अयोध्या मे है। समिति के सचिव नीरज बरनवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि श्री अयोध्या धाम मंदिर के स्वरूप का निर्माण समिति के एक सदस्य के द्वारा श्रम दान कर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब एक माह से अयोध्या धाम मंदिर के निर्माण में सदस्य लगे हुए है। 17 अप्रैल वुधवार को निकलेगा भब्य शोभा यात्रा।

Join us on:

Leave a Comment