कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भगवानपुर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के पद पर हुआ चुनाव, राधिका देवी बनी प्रमुख, उप प्रमुख की कुर्सी पर माधुरी रही बरकरार
कैमूर। सोमवार को कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का मतदान हुआ। प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के हुए मतदान में प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर नए चेहरा काबिज हुआ। वहीं उप प्रमुख की कुर्सी बचाने में माधुरी देवी बरकरार रही। प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर राधिका देवी विजई घोषित की गई। वहीं पहले से उप प्रमुख के कुर्सी पर माधुरी देवी बरकरार रही। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भभुआ अनुमंडल मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के पद को लेकर मतदान हुआ। जिसमे भगवानपुर प्रखंड प्रमुख राधिका देवी बनी। वहीं उप प्रमुख के पद पर माधुरी देवी बनी रही। राधिका देवी के पक्ष में 6 वोट मिला। वही प्रतिद्वंदी रही किरण सिंह के पक्ष में पांच वोट मिले। इस तरफ प्रखंड प्रमुख के कुर्सी पर राधिका देवी जीत हासिल की। इसके अलावे उप प्रमुख माधुरी देवी के पक्ष में 6 मत मिला। वहीं रुदल कुमार को 5 मत मिला। गौरतलब है की प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।




