कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे:
कैमूर। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय भभुआ में चांद प्रखंड प्रमुख के पद पर मतदान कराया गया। मतदान में चंदन कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी सरोज देवी को हराकर चांद प्रखंड प्रमुख का ताज अपने नाम कर लिया। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मतदान समाप्त होने के बाद प्रशासन ने विजेता को भभुआ SDM विजय कुमार ने प्रमाण पत्र दिया। सोमवार की सुबह अनुमंडल कार्यालय भभुआ में चांद प्रखंड प्रमुख के पद को लेकर मतदान हुआ। जिसमें चंदन कुमार को 9 मत मिला तो वही सरोज देवी को 7 मिला। इसके बाद चांद प्रखंड प्रमुख का ताज चंदन कुमार को दिया गया। पिछले ढाई महीने से प्रखंड प्रमुख की कुर्सी को लेकर प्रखंड चाँद में गहमागहमी रही। वहीं सुरक्षा को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर पुलिस के जवान तैनात थे।




