रिपोर्ट- प्रमोद कुमार
सीवान -भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सिवान के नेतृत्व में जिला के अन्य वरीय पदाधिकारियों एव गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा अम्बेदकर भवन सिवान एवं गोपालगंज मोड़ पर अवस्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सिवान, अपर समाहर्ता लो० शि० निवारण पदाधिकारी सिवान, जिला परिवहन पदाधिकारी सिवान, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कोषांग सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिवान सदर, जिला पंचाती राज पदाधिकारी सिवान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सिवान, जिला जन- -सम्पर्क पदाधिकारी सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान, नजारत उप समाहर्त्ता सिवान, वरीय कोषागार पदाधिकारी सिवान, जिला योजना पदाधिकारी सिवान, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई सिवान, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सिवान, प्रबंधक डी०आर०सी०सी० सिवान सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इधर महाराजगंज में प्रखंड परिसर में बाबा साहेब की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर एसडीओ अनिल कुमार,एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन,बीडीओ डॉ रवि रंजन,सीओ एव कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने बाबा साहेब के चित्र पर माला पहनाकर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।




