पंकज कुमार जहानाबाद।
भाकपा माले कार्यालय जहानाबाद में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 134 वीं जयंती जन्मदिवस मनाया गया | वक्ताओ ने कहा कि आज ही के दिन 14 अप्रैल 1891 ईंस्वी को बाबा साहेब का जन्म मध्य प्रदेश के महू में हुआ था| इनका जन्म महार जाति जिसे देश के जातियें विभेदन में दलित जाति के रूप में जाना जाता है |आप सोच सकते हैं कि तब तत्कालीन समय में किस प्रकार दलितो को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता था |उससे लड़ते हुए शिक्षा जगत में अपना व्यक्तित्व को स्थापित करते हुए देश में एक चमकते हुए सितारा के रूप में विकसित हुए| ये भारत के सबसे बड़े न्यायविद के रूप में स्थापित हुए| इसीलिए देश के आजादी के बाद भारतीय संविधान को लिखने की जवाब देही दी गई |ये भारत के प्रथम कानून मंत्री बनाए गए |इनके द्वारा प्रस्तावित संविधान को सर्वसम्मत से 26 जनवरी 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 से लागू हो गया |भारत का संविधान सभी देशवासियों को चाहिए ,हिंदू ,मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म मानने वाले हो अथवा नास्तिक हो सबको समानता का अधिकार कानून में दर्ज किया| इस प्रकार भारतीय संविधान धर्मनिरपेक्ष समाजवादी लोकतंत्र के साथ-साथ सभी तरह के बराबरी का अधिकार दिया| इनकी मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को हो गया| हम सभी देशवासी भारतीय संविधान लोकतंत्र और आजादी की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है |आज उनके जन्म दिवस पर उक्त बातों का संकल्प लिया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व याद करते हुए दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई |इस अवसर पर जिला सचिव रामाधार सिंह जिला कमेटी सदस्य रामन उदय कुमार, गणेश दास ,मुकेश पासवान, सरवन कुमार, कमलेश दास, शिवनाथ कुमार ,सहवीर पासवान, सत्यम कुमार ,सागर कुमार उपस्थित थे।




