रिपोर्टर—राजीव रंजन
मधेपुरा में राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप को चुनाव जिताने हेतु एक जुट हुए सैकड़ों कार्यकर्ता,आज इंडी गठबंधन की हुई अहम बैठक,महागठबंधन के सभी दलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग।
मधेपुरा में राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप को चुनाव जिताने हेतु एक जुट हुए सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,आज शहर के एक निजी विवाह भवन में इंडी गठबंधन की हुई अहम बैठक । दरअसल मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. कुमार चंद्रदीप की जीत सुनिश्चित करने हेतु आज शहर के एक निजी विवाह भवन परिसर में मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक बुलाई गई। जहां बैठक में मधेपुरा और सहरसा के इंडी गठबंधन के सभी दलों के पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों से आये हुए सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए, इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को गाँव गाँव जाकर एनडीए सरकार की नाकामियों को बताने की रणनीति भी बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि सभी को आपसी मतभेद भुलाते हुए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है ताकि मधेपुरा से राजद प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी हो सके। वही बैठक में शामिल हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सदर के राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर ने कहा हमारे प्रत्याशी के लिए कोई चौनोती नहीं है हम भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी नीतिगत निर्णय को लेकर अडिग है। हम बेरोजगारों को सरकारी नौकरी, महिलाओं को एक लाख रुपये प्रतिवर्ष देने वाले हैं। वहीं पार्टी में अंतर कलह के सवाल पर राजद विधायक सह पूर्व मंत्री प्रो,चंद्रशेखर ने पार्टी में अंतरकलह को एक सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसी बातें नहीं है ये बाते जानबूझ कर विरोधी लोग हवा दे रहे हैं इतना हीं नहीं विरोधी हमें बेवजह उलझाने का काम कर रहे हैं। आलाकमान के निर्णय के साथ हम लोग एकजुट होकर मधेपुरा लोक सभा चुनाव अजय बहुमत के साथ जीतेंगे। वही महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. कुमार चंद्रदीप ने कहा कि हमलोग ऐतेहासिक जीत हासिल करने जा रहे हैं। विकास और रोजगार हमारे नेता तेजस्वी यादव का मुख्य एजेंडा है। इसलिए क्षेत्र की जनता हमारे साथ है 17 बनाम 17 महीने में हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगार पढ़े युवाओं को 3 लाख नौकरी दिया है उस वक्त हमारे राजद विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो,चंद्रशेखर थे ये श्रेय भी राजद विधायक को जाता है। बाइट: प्रो,चंद्रशेखर,सदर राजद विधायक मधेपुरा। बाइट: कुमार चंद्रदीप, राजद प्रत्याशी मधेपुरा।




