रिपोर्ट- कुंदन कुमार
बाँका लोक सभा चुनाव को लेकर आज बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजद और इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवार जयप्रकश नारायण यादव के पक्ष में चुनावी सभा की।आज की सभा बाँका जिले के फुल्लीडुमर स्थित कुमारपुर मैदान में आयोजित हुई।हज़ारो की भीड़ को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने नरेंद्र मोदी को बढ़ती महंगाई,व्याप्त बेरोजगारी,गरीबी किसानों के उपज का सही तरीके से मूल्य नहीं मिलने को लेकर निशाना साधा।यही नहीं तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के जारी घोषणा पत्र में बिहार के लिये कुछ खास नहीं है वहीं अब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर भी घेरा।तेजस्वी के साथ पहुंचे वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने में अपनी पार्टी का विशेष योगदान बताया बावजूद पार्टी के विधायकों को खरीद कर सरकार से बाहर करने का आरोप लगाया।
Byte तेजस्वी यादव,पूर्व उपमुख्यमंत्री,बिहार




