रिपोर्ट- संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर में आज भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 133वीं जयंती अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष फेकु राम के अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर महामानव की जयंती मनाई गई। वही इस मौके पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि बाबा साहेब की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक और प्रासंगिक है। संत, महात्मा व महापुरुष किसी एक जाति के नहीं होते इसलिए इनकी शिक्षाएं समाज के सभी वर्गो के लिए प्रासंगिक है।इस मौके पर जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, जिला मंत्री धनंजय झा, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, अनुसूचित जाति उपाध्यक्ष राजू रजक, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री धर्मेंद्र पासवान, अनुसूचित मोर्चा मंत्री छोटू पान दास,जितेंद्र राम, मिथिलेश कुमार,सचिन राम,भोला राम, भानु राम, अर्जुन राम आदि थे।




