रिपोर्ट- सुमित कुमार!
पति की हत्या करने पहुंचे थे बदमाश, पत्नी को लगी गोली आशिकपुर स्थित निजी नर्सिंग होम में कराया गया भर्ती, निकाली गई गोली. पुलिस पति को हिरासत में लेकर कर रही है पूछ ताछ।
मुंगेर : सफियासराय थाना क्षेत्र स्थित गौरीपुर गांव में शनिवार की देर रात लगभग ढाई बजे नकाबपोश दो बदमाशों ने गौरव कुमार के घर पर गोलियां चलाई। इस गोली में गौरव बाल-बाल बच गया पर उसकी पत्नी प्राची कुमारी जख्मी हो गई। महिला के दाएं पैर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी। महिला को गंभीर स्थिति में आशिकपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद महिला के पैर से गोली निकाली गई। घटना के बाद परिवार वाले सहमे हुए है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना ईस्ट कालोनी पुलिस को दी गई है।
घायल महिलाने बताया कि गोली चलाने वाले बदमाश पति की हत्या करने की नीयत से पहुंचे थे। देर रात जैसे ही चापानल से पानी लेने के लिए पहुंचे तो लगातार तीन गोलियां चली। इसमें से एक गोली दाएं पैर में लग गई। गोली चलाने वालों की संख्या दो थी, चेहरा पूरी तरह ढंका हुआ था। गोली चलाने के बाद बहियार की तरफ दोनों भाग निकले।
इधर, सफियासराय थाना प्रभारी अमरेश कुमार महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की जाँच में पता चला की यह पति -पत्नी का आपसी मामला है। घायल महिला का इलाज निजी अस्तपताल में चल रहा है और महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की जा रही है ।
बाइट -राजेश कुमार एसडीपीओ




