मंत्री जमा खान ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भगवानपुर पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

कैमूर। जिले के भगवानपुर पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं इस मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का भी फूल की माला से स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चल कर यहा तक पहुंचा हूं। छात्र जीवन की राजनीति से बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं और आगे भी बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चल कर समाज का सेवा करत रहूंगा। बताते चलें कि डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भगवानपुर बाबा साहब की प्रतिमा पर काफी संख्या मे लोगों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। वहीं गांव गांव से नाचते हुए लोगों ने जूलूस निकालकर बाबा साहेब की प्रतिमा के पास भगवानपुर पहुंचे। जूलूस में लोगों के द्वारा नाचते गाते हुए जय भीम के नारे भी लगाए गए।

Join us on:

Leave a Comment