पंकज कुमार जहानाबाद।
ससुराल आए सरकारी स्कूल के शिक्षक की हुई संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद ससुराल एवं शिक्षक के परिवार जनों ने जमकर बवाल काटा। मृत शिक्षक के एलआईसी एवं अन्य पैसे को लेकर ससुराल पक्ष एवं शिक्षक के परिजनों ने यह बवाल काटा है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने बवाल काट रहे दोनों पक्षों को समझाया बुझाया ।ससुराल पक्ष पर शिक्षक के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक की हत्या कर दी गई है ।जबकि शिक्षक के ससुराल वालों का कहना है कि उसकी मौत बीमारी के कारण हो गई है। इस संबंध में शिक्षक के परिजनों ने बताया कि बैजनाथ प्रसाद गुप्ता जो दुल्हीन बाजार थाना क्षेत्र के एनखा गांव के रहने वाले हैं ।जिनका ससुराल जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित बड़ी संगत पर है। शिक्षक बैजनाथ गुप्ता पिछले कई दिनों से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उनका कई जगहों पर इलाज भी कराया गया। वह अपने ससुराल 1 दिन पूर्व इलाज के लिए आए थे की रात्रि में उनका मौत हो गया। मौत की खबर सुनते हैं शिक्षक के परिजन जहानाबाद आज धमके और ससुराल वालों पर शिक्षक की हत्या उनके पैसे हड़पने के नियत से करने का आरोप लगाया। जिस पर शिक्षक के ससुराल वालों ने काफी खरीखोटी सुनाई और शिक्षक का मौत बीमारी के कारण हो जाना बताया। इस बात को लेकर पोस्टमार्टम के समीप दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में काफी देर तक तू तू मैं मैं करते हुए बवाल काटा। शिक्षक के ससुराल वालों का कहना है कि पिछले कई महीने से वह बीमारी से ग्रसित थे ।रांची पटना एवं जहानाबाद में उनका इलाज कराया गया ।बीमारी के कारण ही शिक्षक बैजनाथ गुप्ता की मौत हुई है। दोनों पक्षों को शांत करने पहुंची नगर थाना की पुलिस का कहना है कि सबका पोस्टमार्टम कराया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि शिक्षक की मौत कैसे हुई है।
बाईट महेश ठाकुर ससुराल पक्ष
बाइट शिक्षक के परिजन
वाइट दिवाकर कुमार विश्वकर्मा नगर थाना अध्यक्ष




