रिपोर्ट- अमित कुमार
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि”बड़बोला बाप का बड़बोला पुत्र, चुनावी राजनीति में झूठ का बड़ा ग़ुब्बारा छोड़कर वोटर को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वोटर जानता है ऐसे फूहड़पन और बड़बोलापन की राजनीति करने वाले के ग़ुब्बारे की हवा बहुत जल्द निकल जायेगी। वो नौकरी के नाम पर कभी 10 लाख, कभी 20 लाख और अब 1 करोड़ की बोली लगाते हैं। जमीन के नाम पर नौकरी देने की कहानी पहले से ही चर्चा में है। हम बिहार के अपने युवा मतदाताओं से यही कहना चाहते हैं कि वो बिहार और बिहारियों को हल्का और मज़ाक़ बनाने वाले हवाबाजों से सतर्क और सावधान रहें। स्वार्थ और सत्ता की लोलुपता के लिए राजनीति करने वालों के झाँसे में न आकर विकास और समाज कल्याण को समर्पित सरकार को चुनें जो माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित बिहार और विकसित भारत की गारंटी देता है।
बाइट – विजय कुमार सिन्हा ,उपमुख्यमंत्री बिहार




