गाँधी मैदान में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज़, सीएम नितीश भी हुये शामिल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

भारी संख्या में नमाज़ी पहुंचे गाँधी मैदान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे नमाज़ियों के बीच , मुख्यमंत्री ने दी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं….

बिहार समेत पूरे देश में आज ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही है। बुधवार शाम शव्वाल महीने का चांद नजर आया। आज पटना के गांधी मैदान में 30 हजार से अधिक लोग पहुंचे और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। वहीं अन्य पटना समेत सभी जिलों में लोग नए-नए परिधानों को पहन कर ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर अमन एवं चैन की दुआ की।

Join us on:

Leave a Comment