ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में रमजान के पाक महीने में चांद के दीदार के बाद आज गुरूवार को जोश के साथ ईद का त्यौहार मनाया गया.. ईद पर शहर के गोशाला रोड स्थित ईदगाह में नमाज़ अदा की गई. इस अवसर पर नमाजियों ने देश में अमन चैन और खुशियों की इबादत की. वही शहर के अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई. शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाकों और सभी प्रखंड के ईदगाह में भी ईद की नमाज अदा कर लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी. साथ ही साथ एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद भी दी.

Join us on:

Leave a Comment