रिपोर्ट- मनोज कुमार!
बगैर कार्य कराये खाते में राशि भेजने की समाहर्ता से शिकायत।
सदर प्रखंड के प्रोग्राम पदाधिकारी ने जांच का किया बात।
फोटो
नवादा (मनोज कुमार ) जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र झुनाठी पंचायत अषाढ़ी टोला करमचक के ग्रामीणों ने बगैर कार्य कराये खाते में राशि भेजने का आरोप लगाया है। इस बात समाहर्ता को आवेदन देकर मामले की जांच कर सरकारी राशि की होने वाली बंदरबांट पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
ममता कुमारी, मनोज कुमार, सुबोध कुमार, सत्यम कुमार आदि का आरोप है कि मुखिया व रोजगार सेवक की मिलीभगत से अषाढ़ी टोला करमचक बड़की आहर में बगैर कार्य कराये अधिकारियों की मिलीभगत से राशि की निकासी करा ली है। मजदूरों की राशि उनके बैंक खाते में डाल राशि निकासी का दबाव बना रहे हैं।
बगैर कार्य कराये राशि मजदूरों के खाते में डालने से मजदूर राशि निकासी कर मुखिया व रोजगार सेवक को देने से इंकार कर रहे हैं। ऐसे में मारपीट की संभावना उत्पन्न होने लगी है। आवेदकों ने समाहर्ता को आहर को वीडियो उपलब्ध कराते हुए राशि की होने वाली बंदरबांट पर रोक लगा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
बता दें जिले में मनरेगा में अनियमितता थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस प्रकार के सैकड़ों मामले समाचार पत्रों की सुर्खियों में छाये रहने के बावजूद जांच के नाम पर खानापूर्ति कर मामले को दबाया जाता रहा है। ऐसे में अधिकारियों से उम्मीद बेमानी सिद्ध हो रही है। ऐसे सदर प्रखंड के प्रोग्राम पदाधिकारी स्रदानन्द सिंह ने कहां ग्रामीणों की शिकायत आया है,जिसकी जांच की जाएगी,अगर ऐसा हुआ होगा तो इससे जुड़े कई लोगो पर राशि हड़पने की प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी।




