अनिल शर्मा

नवादा : मंडल कारा नवादा में महिला बंधुओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। जिसके तहत मेंहदी बनाना ठोँगा बनाना , रंगोली बनाना, राखी बनाना सिखाया जाएगा। जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडे ने बताया की महिला बंदियों को सबल और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला बंदियों को मेहंदी बनाना,राखी बनाना, रंगोली एवं ठोंगा बनाना सिखाया जाएगा पांडे ने बताया की प्रथम दिन सबसे पहले महिला बंदियों ने मेहंदी बनाना सीखी । महिला बंदियों ने बहुत रुचि दिखाई और एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी बनाकर बहुत खुश हुए उन्होंने आगे बताया की सभी सीख रहे बंदियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता कराया जाएगा और सभी विजेता को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। फिर ब्यूटीशियन का साप्ताहिक कोर्स शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया की ये कार्यक्रम संगीत शिक्षक विजय शंकर पाठक के देख रेखऔर सृजन आर्ट्स के ट्रेनर आंचल कुमारी द्वार सभी को प्रशिक्षित किया जा रहा है।




