शंखनाद ब्यूरो

निर्माणाधीन शौचालय टंकी के शटरिंग खोलने के दौरान हुआ हादसा दम घुटने से हुई 3 मजदूरों की मौत। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के द्वारा टंकी से बाहर निकाला गया मजदूर को, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य पर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने तीनो को मृत घोषित किया। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की घटना है। मौत के बाद पूरा हसनपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।




