जल प्रलय का तांडव, शहर से लेकर कस्बों तक पानी ही पानी!

SHARE:

दरभंगा से ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे

पानी पानी होता सुशासन, डूबती जा रही सुशासन की नैया!

हर साल आते हैं जल प्रलय, इंतजाम के नाम पर होते हैं खानापूर्ति, बाकी साहेब फिसड्डी!

बाढ़ का पानी दरभंगा ज़िले के बहादुरपुर प्रखंड के कई हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया है गांव की सड़कों पर तेज़ी से बाढ़ का पानी क्रॉस कर रहा है वही गाँव के घर द्वार को भी अपनी आगोश में धीरे धीरे लेता जा रहा है । बहादुरपुर प्रखंड के चांडी गांव में बाढ़ के पानी ने न सिर्फ खेत खलिहान को डुबाया बल्कि घर के अंदर भी प्रवेश कर गया है कई घर के आधे दरवाज़े तक पानी पहुंच गया तो पीने के लिए लगाए गए हैंडपंप भी पूरी तरह डूब चुका है ऐसे में लोग घर छोड़ सड़क पर शरण लेने को मजबूर है । कई परिवार तो सड़क किनारे प्लास्टिक लगा कर अपना आशियाना बनाया है साथ ही अपने पशु को भी साथ रखने पर मजबूर है ।

चांडी गांव के अब्दुल मन्नान बताते है कि बाढ़ का पानी को आये तकरीबन एक महीना हो गया है घर छोड़ सड़क पर रह रहे है काफी परेशानी हो रही है पानी पीने को दिक्कत हो रही है चापाकल भी डूब गया है लेकिन अबतक कुछ भी सरकार की तरफ से नही मिला है न ही कोई देखनेवाला है ।

वही सड़क किनारे अपने प्लास्टिक के बने आशियाने में रहनेवाले मोहम्मद गुड्डू ने बताया कि उनका घर पास में ही है लेकिन घर मे बाढ़ का पानी आ जाने के कारण पिछले पंद्रह दिनों से सड़क पर रहने को मजबूर है । सड़क पर गाड़ी चलती है कब क्या घटना दुर्घटना हो जाये किसी को पता नही हमेशा खतरा बना रहता है । साथ ही खाने पीने का भी दिक्कत है अभी तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें