बांका कुंदन सिंह!
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ,बेलहर द्वारा प्रोन्नत मध्य विद्यालय, गिद्धा , नव सृजित प्राथमिक विद्यालय ,पेकाहा सहित ग्राम पंचायत तरैया और ग्राम पंचायत श्रीनगर के सभी 13 बूथ का निरीक्षण किया गया तथा निर्धारित सेक्टर में स्थित मतदान केंद्रों के बनाए गए रूट चार्ट तथा किस रूट पर कौन से वाहन की आवश्यकता होगी इसका अवलोकन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान पेयजल की सुविधा, बिजली, शौचालय व रैंप आदि का भौतिक सत्यापन किया गया तथा वहां उपस्थित सेक्टर पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।




