शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बीएड प्रशिक्षुओं का दल हुआ रवाना!

SHARE:

रिपोर्ट- कुंदन कुमार!

0504_शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बीएड प्रशिक्षुओं का दल हुआ रवाना ,

शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बीएड प्रशिक्षुओं का दल हुआ रवाना ,
 बांका कूंदन सिंह 
अद्वैत मिशन मंदार विद्यापीठ संस्थान के दूसरे ईकाई माधवन मेमोरियल कॉलेज आफ एजुकेशन शिवधाम  बीएड प्रशिक्षुओं का 60 सदस्यीय दल को उड़ीसा के लिए गोपाल सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर परिभ्रमण दल के प्रभारी प्रोफेसर मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान बीएड के प्रशिक्षु उड़ीसा राज्य के पूरी, भुवनेश्वर के भौगोलिक ,ऐतिहासिक आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अध्ययन के लिए कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा, समुद्री तट ,जगन्नाथ मंदिर, झील आदि का दीदार करेंगे  साथ ही कई साक्ष्यों से रूबरू होंगे। इस अवसर पर उन्होंने  शैक्षिक परिभ्रमण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मकसद प्रशिक्षुओं को महज किताबी ज्ञान ही सुलभ कराना नहीं है अपितु व्यवहारिक तौर पर प्रसिद्ध स्थलों की सैर कराना व उनके सामाजिक, ऐतिहासिक, धार्मिक महत्वों से अवगत कराना भी शिक्षा का उद्देश्य है। इसके पूर्व संस्थान के नवीन कुमार, गोपाल सिंह आदि ने संस्थान परिसर से सभी प्रशिक्षु को हरी झंडा दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन अरविंद माडम्बत ने कहा कि कहा कि प्रशिक्षुओं को आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों का शैक्षिक परिभ्रमण करा उनका मानसिक एवं बौद्धिक विकास करना मुख्य उद्देश्य है।  वे बीते हुए इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कराना हैं। इस अवसर पर बीएड कॉलेज के प्राचार्य डा अरविंद कुमार पांडे, अनुरक्षण डा मिथिलेश कुमार सिंह, ब्रह्मदेव यादव, डा सुनील कुमार पंडित, रमाकांत यादव ,जयपाल सिंह सहित अन्य शामिल है ।  

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें