स्कूटी से ससुराल जा रहे आर्मी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत!

SHARE:

रिपोर्टर–राजीव-रंजन।

-मधेपरा में सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान की मौत

मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलार गांव बुधवार की रात एक आर्मी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपराही वार्ड-04 निवासी सूर्यनारायण यादव के बेटे अरुण कुमार (29 वर्ष) के रूप में हुई। हादसा घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ।

मृतक के पिता सूर्यनारायण यादव ने बताया कि अरुण 11 साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। वह कश्मीर के बरमुला में तैनात था और छुट्टी पर घर आया था। बुधवार की रात वह स्कूटी से अपने ससुराल जीवछपुर जा रहा था। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे निकलने पर दुलार में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही अरुण की मौत हो गई।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस अरुण के शव को सदर अस्पताल लेकर पहुंची। अरुण शादीशुदा था और एक बेटा यश राज (6 वर्ष) और एक बेटी आस्था प्रिया (8 वर्ष) है। वह 11 साल पहले आर्मी में भर्ती होकर परिवार को संभाल रहा था।

फौजी की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में हर किसी की आंखें नम हो गई। पत्नी व मां मौत की खबर सुनकर सदमे में है। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है। गम्हरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बाइट- सूरज नारायण यादव– मृतक के पिता

Join us on:

Leave a Comment