रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला के इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित जयनगर अनूमंड मुख्यालय में मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला पुलिस एवं सि आर पी एफ जवानों के साथ संयुक्त रूप से जयनगर थाना क्षेत्र में ऐरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च जयनगर थाना से शुरू होकर सहर के शहिद चौक,कमला रोड, मेन रोड,भेलवा चौक होते हुए वाटरवेज चौक तक निकाला गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार ने आम लोगो से भयमुक्त एवं शांति पूर्ण माहौल में निष्पक्ष मतदान करने हेतु बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु अनुरोध किया। वहीं, एसपी सुशील कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने व लोगों को निर्भय होकर मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान मतदाताओं से मिलकर उनको भरोसा दिलाया गया कि प्रशासन उनके साथ है। वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव में किसी प्रकार का अफवाह फैलाने पर कानूनी कारवाई की जाएगी।
इस मौके जयनगर के अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार,बीडीओ राजीव रंजन,सीओ सुजाता कुमारी,थाना प्रभारी अनूप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।




