इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी फातमी का  कांग्रेस सेवा दल ने किया स्वागत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही सभी उमीदवार अपने अपने क्षेत्र मे जोड़ शोर से लोगों से सम्पर्क करने मे लग चुके है। वही मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उमीदवार अली अशरफ फातमी ने बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के औंसी बलाट , खैरी बांका सहित कई गांवों मे पहुंच कर लोगो से सपंर्क साधा। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष तौफीक अहमद ने मौके पर प्रत्याशी फातमी का भव्य स्वागत किया। लोगो से रूबरू होते हुए अली अशरफ फातमी ने कहा की आज देश की जो दुर्दशा है उस से लोग भली-भांति परिचित है। लोकतंत्र में एक दल के नेतृत्व करने वाले को इतना निरंकुश होना बहुत बड़ी अफ़सोस की बात है। महगाई ,बेरोजगारी चरम सीमा पर है। भाजपा के लोग एक दूसरे को आपस मे लड़ा कर आपसी भाई चारा को ख़त्म करना चाह रही है। यदि हमें देश के संबिधान को बचाना है तो जात धर्म से ऊपर उठ कर इंडिया गठबंधन को अपना वोट देकर जितना होगा। उन्होंने भाजपा सांसद अशोक यादव पर तंज कसते हुए कहा की दोनों बाप बेटा मिलकर कई बार मधुबनी से सांसद रहे है। मधुबनी में ऐसा कोई कारखाना नही लगा जिससे कि यंहा के युवा को रोजगार मिला हो। सिर्फ झूठे वायदे कर लोगो को ठगने का काम किया जाता रहा। मौके पर कॉंग्रेस नेता इम्तियाज़ नूरानी ने भी लोगों के बिच अपने बातों को रखा। इस मौके पर बिस्फी के विधायक प्रत्याशी रह चुके मनोज यादव , इमरान अहमद.मोहम्मद रेहान ,ज़की अहमद पम्मू ,शकील अहमद, मोहम्मद जिलानी,मोहम्मद सादिक, लाल मोहम्मद,फूल बाबू सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment