वार्ड सचिव संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर निकाला गया पैदल मार्च!

SHARE:

अभिषेक कुमार

गया। शहर के एतिहासिक गांधी मैदान में पंचायत वार्ड सचिव संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार, 24 प्रखण्डों के वार्ड सचिव, पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के बाद निर्णय लेते हुए वार्ड सचिव संघ के द्वारा गांधी मैदान से पैदल मार्च करते निकलते हुए शहर के काशीनाथ मोड़, गया समाहरणालय तक पहुँची। इस मौके पर वार्ड सचिव संघ ने बताया कि आज जिले के 24 प्रखण्डों में बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय योजना में महत्वकांक्षी योजना में हर घर नल जल का कार्य 4 वर्षो से पूरी ईमानदारी पूर्वक कर रहे है। हम लोग सरकार से 3 सूत्री मांग है जो सरकार हमें दे। 1.समस्त वार्ड सचिव को स्थायी किया जाए,2. सम्मानजनक मानदेय दिया जाए एवं सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाए जो हम लोगों को बिहार सरकार की कैबिनेट की समीक्षा बैठक में पारित कर 6 फरवरी 2021 को वार्ड सचिव की घोषणा की गई थी। परन्तु पंचायती राज्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रोक दिया गया है,उसे अविलंब लागू किया जाए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें