इंडी के भ्रष्टाचारियों ने दिल्ली में जमावड़ा कर चुनाव से पहले ही स्वीकार ली अपनी हार- सम्राट!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

*भ्रष्टाचार जनित बेशुमार बेनामी सम्पत्ति इकट्ठा करने के आरोपी तेजस्वी का डर रैली में साफ झलका

*रुदाली करने से भी तेजस्वी और उनकी पार्टी राजद का बिहार में नहीं खुलने वाला है खाता

*भ्रष्टाचारी लालू और उनके परिवारवादी कुनबे को पहले ही जनता नकार चुकी है

पटना, 31-03-2024

उपमुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार को दिल्ली में आयोजित इंडी गठबंधन की महारैली को सुपर फ्लॉप बताते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारियों ने दिल्ली में जमावड़ा लगा कर चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। पूरे देश में चल रही मोदी की आंधी से इंडी गठबंधन के तमाम नेता डरे-सहमे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जुटे नेताओं का एक मात्र मकसद भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही कार्रवाई से अपने और अपने परिवार को बचाना है। देश की जनता सब कुछ समझ रही है और वह पूरी मजबूती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। मोदी की गारंटी है कि चाहे वह कोई भी भ्रष्टाचारी हो, कानूनी कार्रवाई से बच नहीं सकता है। तेजस्वी यादव का डरना स्वाभाविक है। कानून की गिरफ्त से सोरेन और केजरीवाल की तरह वह भी बचने वाले नहीं है।

श्री चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में सजायाफ्ता लालू यादव के कुनबे में बेचैनी स्वाभाविक है। भ्रष्टाचार जनित बेशुमार बेनामी सम्पत्ति इकट्ठा करने के आरोपी तेजस्वी यादव की रुदाली का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है। पिछली बार की तरह इसबार भी बिहार में राजद का खाता नहीं खुलने वाला है।

उन्होंने कहा कि अबकी बार एनडीए 400 पार का जनता संकल्प ले चुकी है। एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें जीत कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगा। भाजपा भी पूरे देश में 370 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

Join us on:

Leave a Comment