दानापुर सिविल कोर्ट में लालू यादव की बेटी मीसा भारती की पेशी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

दानापुर सिविल कोर्ट में शनिवार को राज्यसभा सांसद व लालू यादव की बेटी मीसा भारती की पेशी हुई। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मनेर में आचार संहिता के उल्लंघन मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

लोकसभा चुनाव 2019 में आचार संहिता को लेकर मनेर थाना में कांड संख्या 216/19 दर्ज किया गया था। इस मामले में मीसा भारती को आज दानापुर व्यवहार न्यायालय के जेएम फर्स्ट क्लास एडीडीएल मुंसिफ थर्ड प्रिया कुमारी के सामने पेश हुईं. जहां सुनवाई करते हुए 10 हजार के मुचलके पर उन्हे जमानत दे दी.

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मनेर में रोड शो करते समय आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था. मीसा भारती पर 20 से 25 चार पहिया वाहन, 50 से अधिक बाइक और झंडा के साथ करीब 500 से ज्यादा लोगों के साथ बिना अनुमति के रोड शो करने का आरोप है.

Join us on:

Leave a Comment