पागल कुत्ते ने मचाया तांडव, आधे दर्जन से अधिक लोगों को काटा!

SHARE:

रिपोर्टर — मुकेश कुमार

मधुबनी जिले के बासौपट्टी बाजार मे पागल कुत्ता ने मचा रखा है तांडव। कुत्ते के काटने से आधे दर्जन से अधिक लोगो को घायल होने का मामला प्रकाश मे आया है। मिली जानकारी के अनुसार बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर चौक से लेकर काली मंदिर चौक तक पागल कुत्ते ने हरकंम्प मचाया रखा है। कुत्ते के काटने के डर से लोगों को घर से बाहर निकलने मे भी डर लग रहा है। 24 धंटे के अंदर बारी बारी से आधे दर्जन से अधिक लोगों को वे अपना शिकार बना डाला है। उक्त पागल कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में किया जा रहा है। इस संबंध मे ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सुमंत कुमार के द्वारा बताया गया है कि सभी घायलो का इलाज कर दिया गया है। सभी खतरे से बाहर है।अस्पताल में इलाज कराने आए घायलों की पहचान बासोपट्टी के सुरेश भगत का 22 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, मदन राम के 20 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार, हरलाखी थाना क्षेत्र के बालवाहा गांव का घुरन यादव का 17 वर्षीय पुत्र विनय कुमार यादव, बासोपट्टी थाना क्षेत्र के चानन गांव का अब्दुल वारिस के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ, बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर 4 का चंद्रशेखर झा के 52 वर्षीय पुत्र नित्याकांत झा के रूप मे किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment