रिपोर्ट- अमित कुमार
बिहार
पूर्व सांसद अरुण कुमार ने चिराग पासवान की जनशक्ति पार्टी छोड़ दी है और उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरुण कुमार ने कहा, “देखिए, मैं पिछले दो दिनों से पटना में हूं और लोग मिल रहे हैं। हम जल्द ही अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर इस पर निर्णय लेंगे कि क्या हम राम विलास पासवान की जनशक्ति पार्टी में बने रहेंगे या नहीं।”
अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है और जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “यह बिहार की जनता को समझ में आ रहा है कि हमारे साथ क्या हुआ और किन परिस्थितियों में हमने उनका साथ दिया। मैंने उनके कहने पर अपनी पार्टी को मर्ज कर दिया था।”
अरुण कुमार ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति 40 वर्षों से जन सुविधाओं के लिए कर रहे हैं और जनता को ताकत देने के लिए अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “हम लोग माला जपने वाले हिमालय के साधु नहीं हैं। इसलिए मैंने अलग होने का फैसला किया है।”
इस तरह, पूर्व सांसद अरुण कुमार ने चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी छोड़ दी है और उन पर धोखे का आरोप लगाया है।
बाईट:- अरुण कुमार पूर्व सांसद




