पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद में नमामि गंगे के तहत सफाई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया कि सरकार की ओर से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के लिए कर्मियों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही गली और मोहल्ले की सफाई के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।
आम लोगों को भी इसमें ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि डीएम कार्यालय में पौधा रोपण भी किया गया। जिला वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी लोग एक एक पौधे लगाए। इससे बहुत हद कर पर्यावरण की सुरक्षा हो जाएगी। इसके साथ ही मतदाता जागरूक अभियान भी चलाया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
डीएम ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान करने की अपील की। बता दे कि जिला प्रशासन की ओर से सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में भी बच्चों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बाईट अलंकृता पांडेय, जिलाधिकारी जहानाबाद




