कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
अधौरा में होलिका दहन करने निकले युवक की हत्या
कैमूर। होलिका दहन करने निकले एक युवक का हत्या कर दी गई। यह घटना कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र की बताई जाती है। अधौरा थाना क्षेत्र के दुघा गांव में त्रिलोकी यादव के पुत्र विनोद यादव की हत्या कर दी गई और उसके शव को गांव के दक्षिण के तरफ एक पोखरी में फेंक दिया गया। होलिका दहन करने निकले युवक जब काफी देर तक अपने घर वापस नहीं आया तो परिजन उसकी काफी खोजबीन की। काफी खोजबीन के बाद जब परिजनों को युवक नहीं मिला तो परेशान हो गए। इधर सोमवार के सुबह पशुओं को चराने के दौरान एक चरवाहा ने पोखर में पड़े युवक के शव को देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी है। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिए। सूचना मिलने के बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करते हुए शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इधर अधौरा थाने की पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।




