कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। दोस्त के साथ कैमूर जिले के कुदरा गए एक युवक का हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने युवक के दोस्त को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। यह घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र की बताई जाती है। कुदरा थाना क्षेत्र कझार नदी पुल के निकट भगवानपुर के ददरा गांव निवासी भरत पासवान का 24 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार की हत्या कर शव को फेंक दिया। गया इस मामले में मृतक के परिजनों ने साथ में गए मित्र के दोस्त व रामदुलार पासवान के बेटे पंकज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मृतक अपने दोस्त पंकज के साथ कुदरा गया हुआ था। इसी दौरान कुदरा नदी के पास उसके शव को बरामद किया गया है। इधर मृतक के पिता के आवेदन देने के बाद पुलिस मित्र के साथ गए पंकज कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। थाने में कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कार्रवाई में जुट गई है।




