अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, इलाज के दौरान चाचा की मौत, भतीजा जख्मी!

SHARE:

नालन्दा। भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के पचासा मोड़ के समीप बिहार शरीफ से बरबीघा की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार चाचा और भतीजे को ठोकर मार दी थी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हालांकि गंभीर हालत में जख्मी चाचा को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई। वही भतीजे की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। बुधवार को अहले सुबह मौत की खबर सुनते ही स्थानीय ग्रामीण व परिजनों मुआवजे की मांग को लेकर बख्तियारपुर बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों ने बताया कि चाचा और भतीजा साइकिल पर सवार होकर पेट्रोल लाने के लिए पचासा की ओर जा रहे थे, तभी पचासा मोड़ के सभी अज्ञात ट्रक ने दोनों चाचा भतीजे को ठोकर मार दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

Join us on:

Leave a Comment