सम्राट चौधरी पर कुमार सर्वजीत का वार बोले इतने ज्ञानी आदमी का बेटा ऐसा बेबकुफ़ कैसे हुआ?

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा लालू यादव और रोहणी आचार्य के किडनी को लेकर दिए बयान पर पूर्व मंत्री सह गया लोक सभा उम्मीदवार कुमार सर्वजीत ने कहा की विद्यावान बाप का बेटा इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है। हमको समझ में नहीं आता है सरकार में मंत्री है इतने महान पुरुष के बेटा है इतना नाम है पिताजी का। राजनीति जीवन में इस तरह किसी भी व्यक्ति पर कटाक्ष करना यह गलत परंपरा की शुरुआत है। और यह कहीं ना कहीं संस्कार हीनता दर्शाता है। अच्छे संस्कार के व्यक्ति इस तरह का बयान बाप और बेटी के रिश्ता को बदनाम नहीं कर सकता है। कोई भी व्यक्ति राजनीति जीवन में जो पढ़ा लिखा है अच्छा संस्कार मिला है वह कभी तरह की बात नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हम चुनौती देते हैं भगवान ना करें कभी उनको अपने पिताजी के लिए एक बोतल खून देने की आवश्यकता पड़ी तो वह आधा बोतल खून भी नहीं देंगे। यह लालू यादव की बेटी है, आप कल्पना करें किसकी बेटी है और किडनी का सवाल कर रहे है। अगर बीच चौराहे पर देश की खुशहाली के लिए लालू यादव ने कह दिया की बेटा और बेटी फांसी लगा लो, देश खुश रहेगा तो बेटा और बेटी दोनों बीच चौराहे पर फांसी लगा लेंगे। देश प्रेमी है वह और देश की बात करते हैं।

वाइट —कुमार सर्वजीत पूर्व मंत्री
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment